लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा के बॉलीवुड पर आरोपों पर अनुराग कश्यप ने पल्ला झाड़ा, बोले- दो साल पहले ही भाई ने कहा था उनके काम से रहें दूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 09:14 IST

सुशांत सिंह के निधन से हर कोई हैरान है। वहीं, सुशांत के जाने के बाद से नेपोटिज्म को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इसी बीच डायरेक्टर अनुभव कश्यप ने एक पोस्ट डालकर हर किसी को हैरान कर दिया है-

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली34 साल की उम्र में सुशांत के निधन के बाद सुशांत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन के बाद सुशांत के जाने  से हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त कर रहा है। सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर एक लंबी चौड़ी बहस सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। बॉलीवुड भी इस मामले  में दो भागों  में बंटा नजर आ रहा है।

भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने अपने भाई अभिनव सिंह कश्यप  ने बॉलीवुड के कुछ खास लोगों पर हाल ही में आरोप लगाए थे, अनुभव के द्वारा दिए बयान की कोई भी जिम्मेदारी लेने से अनुराग ने खुद को अलग कर लिया है। अभिनव के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कर लेने वाले केस की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाले बयान से अनुराग ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि अभिनव और उनके काम काज से उनका कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने लिखा, 'लोग जानना चाहते हैं और मीडिया भी मुझे फोन कर रही है। मेरे इस बयान को मेरा आधिकारिक बयान समझा जाए। करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझसे स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मैं उनके काम से खुद को दूर रखूं। वह जो भी कहते हैं या फिर करते हैं, उस पर मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है।'

अनुभव ने क्या था कहा

 सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अब डायरेक्टर अनुराग कश्यर के भाई और फिल्ममेकर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने फिल्म इंडस्ट्री पर कई आरोप लगाए हैं और पुलिस से अपील की है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की तह तक जांच करे। अभिनव कश्यप  ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है।इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली, यशराज फिल्म्स और इंडस्ट्री पर कई आरोप लगाए हैं।

अभिनव कश्यप  ने अपनी पोस्ट में YRF की एजेन्सी पर आरोप लगाते हुआ लिखा कि शायद इसी एजेंसी ने ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को यह कदम उठाने के लिए आगे प्रेरित किया हो। इस मामले की इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए। इस तरह की एजेन्सी आर्टिस्ट का करियर बनाती नहीं बल्कि बिगाड़ती हैं। इस तरह की कई चीजों को हम डील करते हैं।

वैसे वास्तव में ऐसी कौन सी वजह हो सकती है जो किसी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दे? मुझे डर है कि उनकी मौत #metoo आंदोलन की तरह एक बड़े मूवमेंट की शुरुआत न हो। अभिनव ने लिखा है कि इस पोस्ट में अपने करियर को बिगाड़ने के लिए सलमान खान और उनकी फैमिली पर बड़े आरोप लगाए हैं।

डायरेक्टर ने लिखा है कि मैंने भी बहुत कुछ झेला है।10 साल पहले 'दबंग 2' की मेकिंग से मेरे बाहर निकलने की वजह यह थी कि अरबाज खान और सोहेल खान अपनी फैमिली से मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया गयाय़ अरबाज ने मेरा दूसरा प्रॉजेक्ट भी बिगाड़ दिया जो कि श्री अष्टविनायक फिल्म्स का था, जिसे मैंने उसके हेट मिस्टर राज मेहता के कहने पर साइन किया था।

उन्हें मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए और फिर मैं वायकॉम पिक्चर्स में गया, उन्होंने भी ऐसा ही किया। बस इस बार नुकसान पहुंचाने वाला सोहेल खान थे और उन्होंने वहां के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी,मेरा प्रॉजेक्ट खत्म हो चुका था और मैंने साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये 90 लाख इंटरेस्ट के साथ लौटाए. इसके बाद मुझे बचाने के लिए रिलायंस एंटरटेन्मेंट सामने आया हमने साझेदारी में फिल्म 'बेशरम' पर काम किया।

सलमान खान और उनकी फैमिली ने फिल्म की रिलीज में रोड़े अटकाए 'बेशरम' की रिलीज से ठीक पहले उनके पीआरओ ने मुझपर खूब कीचड़ उछाले और मेरे खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलायाय हालात ये हो गए कि डिस्ट्रिब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए। मेरे दुश्मन मेरे खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाते रहे और फिल्म के बारे में बुरा कहते रहे ताकि यह बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो जाए, लेकिन यह जैसे-तैसे 58 करोड़ कमा गई।

टॅग्स :अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?