लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हिंसा पर अनुपम खेर ने किया ट्वीट , लिखा-विश्वविद्यालय परिसर में कोई रक्तपात नहीं हो सकता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 09:32 IST

जेएनयू में हुई इस हिंसा पर अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी अपना बयान पेश किया है। उन्होंने इस घटना की जमकर निंदा की है

Open in App

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। रविवार को जेनएयू में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे। इन लोगों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं हॉस्टल में घुसकर भी हिंसा की गई। ऐसे में कलाकारों ने जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों पर निशाना साधा है और उनती तुलना आतंकियों से की है।

जेएनयू में हुई इस हिंसा पर अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी अपना बयान पेश किया है। उन्होंने इस घटना की जमकर निंदा की है।अनुपम ने कहा है कि नकाब पहनकर हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

अनुपम खेर ने जेएनयू हमके पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अनुपम ने कहा है कि उन गुंडों को जल्द से जल्द पकड़ों जिन्होंने जेएनयू  में हिंसा फैलाई है। विश्वविद्यालय परिसर में कोई रक्तपात नहीं हो सकता, उन नकाबपोश लोगों की पहचान जल्द से जल्द हो। इस तरह के भयानक घटनाओं के दौरान सामान्य संदिग्धों की अपील को कैमरे के सामने रखने से बचें। वो लोग छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?