लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने शेयर की अपनी 37 साल पुरानी तस्वीर, फिर फैंस से पूछा ये सवाल

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 19:29 IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए अक्सर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर फैंस को सोशल मीडिया पर नसीहत देते रहते हैं। इन दिनों उनकी 37 साल पुरानी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम के इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कई जवाब दिए। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अनुपम खेर की इस तस्वीर में और भी कई सितारे नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कोरोना वायरस से बचने के लिए अक्सर फैंस को सलाह भी देते रहते हैं। इतना ही नहीं वह इसंटाग्राम पर लाइव चैट कर फैंस के सवालों का जवाब भी देते रहे हैं। बुधवार को अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें वह काफी यंग दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट कर अनुपम खेर ने अपने फैंस को एक टास्क दिया।  इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अनुपम खेर की इस तस्वीर में और भी कई सितारे नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो में आज के मनोरंजन जगत के कुछ बहुत मशहूर नाम हैं, इस तस्वीर को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था।

अनुपम खेर ने इस तस्वीर में उनके अलावा और कौन-कौन है फैंस से उसको पहचानने को कहा। अनुपम के इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कई जवाब दिए। कुछ फैंस इस तस्वीर में मौजूद लोगों को पहचानने में नाकाम रहे तो वहीं कुछ ने इसका सही जवाब भी दिया। अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए देश के मौजूदा हालात पर भी अपनी बात रखते रहे हैं। 

वहीं तस्वीर की बात करें तो अनुपम खेर के अलावा इसमें सुष्मिता मुखर्जी, सतीष कौशिक, आलोक नाथ, शेखर सुमन जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने बॉलीवुड के लगभग हर शख्स के साथ काम किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में आज अनुपम खेर अपनी एक अलग इमेज बनाने में सफल हैं। 

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल