लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर को मिली हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका से डॉक्टरेट की मानद उपाधि, खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं अभिनेता

By वैशाली कुमारी | Updated: September 19, 2021 17:02 IST

फ्लोरिडा स्थित यूनिवर्सिटी ने शनिवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम में खेर को हिंदू अध्ययन में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम फिलहाल अपने नए शो 'जिंदगी का सफर' के सिलसिले में अमेरिका के कई शहरों की यात्रा कर रहे हैंभारत वापस लौटने के बाद वह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग शुरू करेंगे

हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने एक्टर अनुपम खेर को हिंदू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। फ्लोरिडा स्थित यूनिवर्सिटी ने शनिवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम में खेर को हिंदू अध्ययन में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की।

अनुपम खेर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं इस उपाधि को प्राप्त कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित उपाधि है और यह पल हमेशा मेरे जीवन के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा। यह उपाधि मुझे हिंदू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।'

उन्होनें आगे बताया कि, यूनिवर्सिटी ने जब उनसे सम्मान के लिए संपर्क किया, तो 66 वर्षीय एक्टर ने कहा कि वह उपाधि स्वीकार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ' यहां शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से हिंदू धर्म की शिक्षाओं पर लोग काम कर रहे हैं, उसे देखकर लगा कि मुझे यह सम्मान स्वीकार करना चाहिए। मैं खुद हिंदू धर्म की शिक्षाओं को मानता हूं और इन्हीं के साथ बड़ा हुआ हूं।' 

बतादें कि अनुपम फिलहाल अपने नए शो 'जिंदगी का सफर' के सिलसिले में अमेरिका के कई शहरों की यात्रा कर रहे हैं। भारत वापस लौटने के बाद वह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी अनुपम खेर, कई लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। 

टॅग्स :अनुपम खेरइंस्टाग्रामअमेरिकाएजुकेशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल