लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर्स से इस्तेमाल होंगे 3100 करोड़ तो अनुपम खेर ने कहा- साजिश लगने वालों के मुंह पर तमाचा....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 09:20 IST

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।अनुपम खेर हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री केयर्स फंड ट्रस्ट की ओर से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में 3100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है बुधवार को इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

प्रधानमंत्री केयर्स फंड ट्रस्ट की ओर से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में 3100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बुधवार को इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। इस 3100 करोड़ रुपये की राशि में से दो हजार करोड़ रुपये वेंटिलेटर की खरीद और एक हजार करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों की मदद में खर्च किए जाएंगे।

ऐसे में इस जानकारी सामने आने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन विरोधियों पर हमला बोला है जो बार-बार प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दी गई सहायता राशि पर सवाल खड़े करते नजर आए हैं।

अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'एक जोरदार तमाचा उन सभी दुखी आत्माओं के चेहरों पर जिनको इस फंड में भी कोई साजिश नजर आ रही थी। अब इस थप्पड़ की गूंज सबको सुनाई देगी। जरूर सुनाई देगी।'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मेक इन इंडिया अभियान बताते इसकी अलोचना की। उन्होंने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा, 'नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए, सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए...#MakeInIndia is now(मेक इन इंडिया अब) आत्मनिर्भर भारत, कुछ और भी नया था क्या?'

अनुपम खेर ने शशि थरूर के इस ट्वीट पर एक शायरी के साथ अपनी बात कह दी। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोहनी पर टिके हुए लोग, टुकड़ों पर बिके हुए लोग! करते हैं बरगद की बातें, ये गमले में उगे हुए लोग!!' अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।अनुपम खेर हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। वे मुख्‍य रूप से हिन्‍दी फिल्‍मों और हिन्‍दी नाटकों का हिस्‍सा रहे हैं। उन्‍होंने कई हॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है और अपने देश का नाम विदेशों में भी अपने अभिनय के जरिए ऊंचा किया हैा हिन्‍दी सिनेमा में उनके कार्यों के लिए उन्‍हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री का सम्‍मान भी मिल चुका हैानुपम खेर के फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म 'आगमन' से हुई थीा 

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!