लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले एक्टर अनुपम खेर, तारीफों के बांध दिए पुल

By मेघना वर्मा | Updated: July 1, 2019 14:26 IST

अनुपम खेर बीजेपी के समर्थक हैं। लोकसभा के चुनाव के समय भी अनुपम खेर ने पूरे जोश से पीएम मोदी और बीजेपी को सपोर्ट किया।

Open in App

अनुपम चोपड़ा बॉलीवुड के कुछ उन कलाकारो में से एक हैं जो हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। रिसेंटली अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। सोमवार को एक्टर दिल्ली में थे। ऐसे में उन्होंने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अनुपम खेर ने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ फोटो शेयर करके उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर की। साथ ही नरेन्द्र मोदी के लिए उन्होंने जमकर तारीफ लिखी है। अनुपम खेर ने फोटो शेयर करके लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आपसे मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इंडिया को देखने का आपका नजरिया बेहद खूबसूरत है। आपका प्रोत्साहना और प्रेरणा देना मेरे लिए एक एनर्जी रिसीव करने जैसा है। आप ऐसे ही देश को आगे बढ़ाते रहें। थैंक्य जय हिंद।'

अनुपम खेर बीजेपी के समर्थक हैं। लोकसभा के चुनाव के समय भी अनुपम खेर ने पूरे जोश से पीएम मोदी और बीजेपी को सपोर्ट किया। वहीं बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को नसीहत भी दे डाली। एक्टर अनुपम खेर ने गौतम गंभीर को नसीहत देते हुए ट्वीट किया है कि 'डियर गौतम गंभीर!! आपकी जीत पर बधाई, एक पैशनेट भारतीय होने के नाते मुझे बेहद खुशी है। आपको मेरी सलाह की जरूरत नहीं लेकिन फिर भी कहता हूं कि मीडिया एक धड़े में पॉपुलर होने के टक्कर में उनके जाल में मत फंस जाना। यह आपका काम है जो बोलेगा। आपके वक्तव्य नहीं।

अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी की तारीफ करते दिखाई देते हैं। किसी भी सामाजिक और राजनितीक मुद्दे पर अनुपम सबसे पहले अपनी राय देते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ ईशा गुप्ता मेन लीड में दिखेंगी। फिल्म “वन डे...” क्राइम ब्रांच के विशेष अधिकारी की कहानी है जो एक राज्य की राजधानी में एक के बाद एक गायब हो रहे हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के मामलों की जांच करता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया