लाइव न्यूज़ :

तीन दशक से महेश भट्ट का कर्ज चुका रहे हैं अनुपम खेर, जानें क्यों दे रहे हैं गुरु दक्षिणा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 13:49 IST

बॉलीवुड के गलियारों में देखा जाता रहा है कि यहां बहुत कम ही डायरेक्टर और एक्टर की दोस्ती देखने को मिलती है। ऐसे में अनुपम खेर और महेश भट्ट इस इंडस्ट्री में ऐसे सितारे हैं जो बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई:  बॉलीवुड के गलियारों में देखा जाता रहा है कि यहां बहुत कम ही डायरेक्टर और एक्टर की दोस्ती देखने को मिलती है। ऐसे में अनुपम खेर और महेश भट्ट इस इंडस्ट्री में ऐसे सितारे हैं जो बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। 

दोनों की दोस्ती शुरुआत 1984 में आई महेश भट्ट के द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश से हुई थी। ये वो फिल्म थी जिसने अनुपन के करियर को सही मुकाम दिया था। यही कारण है कि अनुपम आज भी इसके लिए महेश के शुक्रगुजार हैं।  वह इस फिल्म के ट्रेंड सा फॉलो कर रहे हैं जिसके मुताबिक वह आज भी जब कोई नया प्रोजेक्ट साइन करते हैं तो पहले महेश को गुरु दक्षिणा देते हैं। उन्होंने हाल ही में एक नए शो के लिए महेश को भेट के रूप में एक छोटी सी रकम दी है।

उन्होंने अपने एक ब्रिटिश शो के लिए महेश भट्ट को एक छोटी रकम भेंट में दी। अपने शो 'कुछ भी हो सकता है' में इस बात का खुलासा करते हुए अनुपम खेर ने बताया था कि वह जब भी महेश भट्ट से मिलते हैं तो उन्हें भेट के तौर पर कुछ पैसे जरुर देते हैं। दरअसल वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि बॉलीवुड में उनकी मदद से उनका करियर बना है। खबर के मुताबिक उन्होंने कहा है कि जहां सब लोगों ने मुझे 'सारांश' में 65 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाने के लिए मना किया था। 

उस समय सबने कहा था कि यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होगी वहीं यह फिल्म मेरे करियर का माइलस्टोन साबित हुई। मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव ने मुझे लोगों के बारे जिंदगी और एंटरटेनमेंट बिजनेस के बारे में एक अच्छी सीख दी है। थैंक यू महेश भट्ट साहब, राजश्री फिल्म्स और उन सभी दर्शकों का जिन्होंने मुझे प्यार और अपना सपोर्ट दिया। 

गौरबतल है कि 1984 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' में अनुपम ने एक बुजुर्ग का किरदार निभाया था जो उनके करियर की बेस्ट परफॉरमेंस साबित हुई। इसके बाद से ही महेश और अनुपन बहुत अच्छे दोस्त हैं और ये दोस्ती आज तक बरकरार है। 

टॅग्स :अनुपम खेरमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?