लाइव न्यूज़ :

स्क्विड गेम में किरदार निभाकर अनुपम बने ग्लोबल स्टार,सक्सेस के बाद मां ने दी ये नसीहत

By वैशाली कुमारी | Updated: October 13, 2021 17:30 IST

दरअसल दिल्ली का एक आम लड़का इस शो में किरदार निभाकर अब ग्लोबल स्टार बन चुका है। हम बात कर रहे हैं अनुपम त्रिपाठी की जिसने इस शो में एक पाकिस्तानी प्रवासी अली का किरदार निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरियन सीरीज स्क्विड गेम इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैसीरीज की चर्चा के साथ-साथ इसके किरदार की चर्चा भी खूब तेजी से हो रही है

अभी हाल ही में आई कोरियन सीरीज स्क्विड गेम इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। सीरीज की चर्चा के साथ-साथ इसके किरदार की चर्चा भी खूब तेजी से हो रही है। दरअसल दिल्ली का एक आम लड़का इस शो में किरदार निभाकर अब ग्लोबल स्टार बन चुका है। हम बात कर रहे हैं अनुपम त्रिपाठी की जिसने इस शो में एक पाकिस्तानी प्रवासी अली का किरदार निभाया था। अपनी अदाकारी की वजह से अनुपम की पहचान काफी ऊंची हो गई है। 

एक इंटरव्यू में अनुपम से जब उनकी सफलता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि शो की सफलता के लिए उनकी मां का रिएक्शन कैसा था। अनुभव कहते हैं कि वह बेहद प्यारी हैं मैंने जब बताया कि उनके बेटे को लोग दुनिया भर में पहचान रहे हैं और बातें कर रहे हैं तो वह मेरे लिए बहुत खुश थी और उन्होंने मुझे बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने मुझे नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा उड़ना मत पांव जमीन पर टिका कर रखना। 

इसके बाद अपनी मां को लेकर अनुपम ने कहा कि मेरी मां ने जैसी परवरिश मुझे दी है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मैं अपने जितने भी रिश्तेदार और दोस्तों को जानता हूं सभी मेरी इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं। मुझे लगातार अपने काम के लिए बधाइयां मिल रही हैं। 

इसी दौरान जब उनसे शो को लेकर सवाल किया गया तो अनुपम ने बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह शो इतना जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। हां हमें अच्छे की उम्मीद थी लेकिन यह शो एक सेंसेशन बन चुका है इसकी अपेक्षा नहीं थी और ना ही मैं इसके लिए तैयार था। 

आपको बता दें कि स्क्विड गेम सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई का खेल दिखाया गया है। अनुपम त्रिपाठी ने इस सीरीज के साथ-साथ और कई सारे फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'