लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा का बड़ा ऐलान, 'मुल्क', 'थप्पड़' के बाद अब इस विषय पर हो रही है फिल्म बनाने की तैयारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2020 12:55 IST

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्मों के जरिए अक्सर समाज में एक कड़ा संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। कोरोना काल के दौरा में वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म के लिए अनुभव ने हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर जैसे फिल्मकारों के साथ हाथ मिलाया है। यह एंथोलॉजी फिल्म होगी, जिसका निर्माण बनारस मीडियावर्क्स के तहत किया जाएगा।

'मुल्क', 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। वह कोरोना वायरस कोविड-19 की कहानियों और अनुभवों पर आधारित एक फिल्म बनाएंगे। यह एंथोलॉजी फिल्म होगी, जिसका निर्माण बनारस मीडियावर्क्स के तहत किया जाएगा। इस फिल्म के लिए अनुभव ने हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर जैसे फिल्मकारों के साथ हाथ मिलाया है। 

सिन्हा ने कहा, ''यह बड़ा ही दिलचस्प समय है। हालांकि मुझे इस बात का एहास है कि इसके लिए दिलचस्प शब्द अच्छा नहीं है। सुधीर भाई के ड्राइवर कोविड की चपेट में आ गए थे और उन्हें बिस्तर नहीं मिल रहा था। हम उन्हें अस्पताल में बिस्तर दिलाने के लिए सभी को फोन कर रहे थे। उस रात मेरे दिमाग में आया कि हमें इसे डॉक्यूमेंट करना चाहिए और अलग-अलग चीजों को देखने वाले विभिन्न फिल्म निर्माताओं के साथ इसे करना चाहिए। 

कोविड के समय में हमने कई लोगों को खोया

सुधीर भाई के पिताजी की मौत कोविड के समय में हुई थी। हमने इरफान को भी खो दिया। और हम इरफान के जनाजे पर भी नहीं जा पाए। निकलूं कि नहीं निकलूं, सोचते रहे। तिग्मांशु (धूलिया) को पुलिस से झगड़ा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं तो जाऊंगा, भाई है मेरा। ये सारी चीजें परेशान करने वाली थी। मुझे लगा, इनको रिकॉर्ड करना चाहिए। 

बॉलीवुड ने कुछ लोगों को अनदेखा किया

अनुभव सिन्हा ने आगे कहा कि मैंने फिर सभी दोस्तों से बात की और उन सभी ने कहा- हां यार करतें हैं। इस तरह इसके पीछे का विचार औपचारिक होना शुरू हो गया। यह हम सभी के लिए एक अच्छे सहयोग की तरह लग रहा था। इसमें सुभाष की एक कहानी, हंसल की एक, सुधीर भाई की एक, केतन की एक कहानी है। ये ऐसे फिल्मकार हैं जिनके बारे में मेरा मानना है कि बॉलीवुड ने इन्हें काफी हद तक अनदेखा किया है।''

टॅग्स :अनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल