लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने नेपोटिज्म का सवाल उठाने वालों की लगाई लताड़, कहा- अक्षय, शाहरुख और अमिताभ बच्चन बिना सपोर्ट के बनें सुपरस्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 14:54 IST

अन्नू कपूर का मानना है कि अब बॉलीवुड में वंशवाद जैसी चीजें हैं तो सनी देओल, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे लोग कलाकार ना बनते।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थीसुशांत के निधन को एक महीना पूरा होने वाला है

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को एक महीना पूरा होने वाला है। एक्टर के निधन से लोग अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं। फैंस और कुछ स्टार्स सुशांत के निधन की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया जा रहा है। पक्षपात जैसे मुद्दे पर अब एक्टर अन्नू कपूर ने अपनी बात रखी है।

अन्नू कपूर का मानना है कि अब बॉलीवुड में वंशवाद जैसी चीजें  हैं तो सनी देओल, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे लोग कलाकार ना बनते। अन्नू कपूर ने ये बात उस वक्त की है जब सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट और भूषण कुमार जैसे लोगों को दोषी ठहरा रहे हैं।

सुशांत के निधन के बाद से कई सेलेब्स और फैंस गुटबाजी और वंशवाद पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शेखर सुमन, शेखर कपूर और कंगना रनौत जैसे कलाकार सुशांत के लिए न्याय की और सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। 

ऐसे में अन्नू कपूर का कहना है कि वंशवाद जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बिना किसे के सपोर्ट के अपना मुकाम पाया है। वह कहते हैं कि किसी बड़े परिवार में सिर्फ पैदा हो जाने से कुछ नहीं होता, हुनर भी बहुत मायने रखता है।

इस सब मुद्दों को उठाने वाले लोगों को भी अन्नू ने खरी खोटी सुनाई हैं। अन्नू कपूर की कहना है कि  किसी आर्किटेक्ट का बेटा आर्किटेक्ट बन सकता है, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है लेकिन अगर एक अभिनेता का बच्चा अगर अभिनेता बन जाए तो ये सब वंशवाद का रोना रोते हैं।

अन्नू कहते हैं कि एक माता पिता अपने बच्चों को सही सलाह और उनके भविष्य की चिंता करते हुए अपना कर्तव्य निभाते हैं तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन समेत कई लोग ऐसे हैं जो बिना किसी के समर्थन के बड़ा नाम कमा चुके हैं।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअमिताभ बच्चनअक्षय कुमारशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?