लाइव न्यूज़ :

अरुंधति रॉय ने देश को कई बार धोखा दिया, हालिया साक्षात्कार में अन्नू कपूर ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2022 14:24 IST

देशसेवा के लिए राजनीति में आने के सवाल पर अन्नू ने कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते। क्योंकि वे राजनीति के लिए फिट नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नू कपूर अभिनेता नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनना चाहते थेपरिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से अभिनय में आना पड़ा

मुंबईः अभिनेता अन्नू कपूर 4 दशक से अधिक समय से सिनेमा की दुनिया से जुड़े हुए हैं। हालांकि वह कभी भी अभिनेता बनना नहीं चाहते थे। चूंकि नाना, दादा और चाचा आजादी की लड़ाई के दौरान क्रांतिकारी थे, अन्नू भी अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते थे। अभिनेता का सपना था कि वे आईएएस बने लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी लिहाजा वे अपने पिता की थिएटर कंपनी में शामिल हो गए।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में अन्नू कपूर ने कहा कि वे आईएएस तो नहीं बने पाए लेकिन बतौर अभिनेता अपनी मातृभूमि की सेवा को वे गंभीरता से लेते हैं। देशसेवा के लिए राजनीति में आने के सवाल पर अन्नू ने कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते। क्योंकि वे राजनीति के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा- मैं अपने एक शो पॉलिटिशियन का अर्थ समझा रहा था- पॉली का अर्थ है कई और टिशियन (tician) का अर्थ है- ‘रेंगने वाले कीडे़’। राजनेता या न्यायपालिका या नौकरशाही में रहने वाले सभी लोग, हमारे सिस्टम की देन है।’

साक्षात्कार में आगे अन्नू कपूर ने बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधति रॉय पर भारत को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके सामने जिस अरुंधति रॉय का नाम ले रहा हूं, उन्होंने कई बार देश को धोखा दिया है।’ अन्नू कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की चर्चा करते हुए कहा कि यहां शीर्ष पर वही लोग बैठे हैं जो विज्ञापन की दुनिया से आए हैं। विज्ञापन की दुनिया में उस वस्तु को बेचने की कोशिश होती है जिसमें गुणवत्ता नहीं होती है। झूठी दुनिया को बेचने की कोशिश करते हैं यही हाल अब सिनेमा में होने लगा है। 

अन्नू अगली बार अभिनेता विजय मौर्य द्वारा निर्देशित और मनीष हरिप्रसाद द्वारा लिखित सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ में राजस्थान के कोटा में एक संस्थान के मालिक के रूप में दिखाई देंगे। यह 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल