लाइव न्यूज़ :

अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने ब्लॉक किया इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन, यूजर्स कर रहे थे अभद्र भाषा का इस्तेमाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 17:33 IST

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की जैन को भी खरी-खोटी सुनाई जा रही हैविक्की सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद आखिरी पोस्ट पर यूजर्स ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर भाई-भतीजावाद और खेमेबाजी को लेकर बहस छिड़ गई है। ऐसे में जहां एक ओर यूजर्स आलिया भट्ट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) को भी खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

कई सेलेब्स ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वैसे तो विक्की सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद आखिरी पोस्ट पर यूजर्स ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। ऐसे में विक्की ने अपने अकाउंट के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। बता दें, विक्की से पहले सोनी राजदान, आलिया भट्ट, करण जौहर, करीना कपूर खान और रिया चक्रवर्ती जैसे सेलेब्स भी अपने कमेंट सेक्शन पर लिमिट लगा चुके हैं। मालूम हो, बार-बार यूजर्स विक्की को अंकिता से ब्रेकअप करने की बात बोल रहे हैं।

डिप्रेशन के शिकार थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और इसके लिए दवाइयां भी ले रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने दवाएं लेनी बंद कर दी थीं। सुशांत के निधन से उनके फैंस के साथ पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। 34 वर्षीय सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। बांद्रा पुलिस इस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार