लाइव न्यूज़ :

सुशांत के पिता ने किया खुलासा, निधन के बाद दिवंगत एक्टर के होमटाउन पटना आई थीं अंकिता लोखंडे

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 26, 2020 15:42 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता ने बताया कि एक्टर की मौत के बाद उन्हें श्रद्दांजलि देने के लिए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पटना आई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद पटना आई थीं अंकिता लोखंडेबड़ी मन्नतों के बाद हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। ऐसे वो फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को याद कर पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में चल रही खेमेबाजी (लॉबिंग) और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर भी बहस जारी है। ऐसे में फैंस स्टार किड्स और बड़े बैनरों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

सुशांत की लाइफ में सिर्फ एक लड़की को जानते थे पिता

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, अपने एकलौते बेटे को खोने के बाद अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह टूट गए हैं। तड़का बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पटना में सुशांत के लिए आयोजित की गई प्रार्थना सभा में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) शामिल हुई थीं। सिंह ने कहा, 'वो मुंबई में भी आई थी और पटना भी आई।' उन्होंने ये भी बताया कि वो सुशांत की जिंदगी में सिर्फ एक ही लड़की को जानते थे और वो अंकिता ही हैं। 

पढ़ने-लिखने में तेज थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सुशांत शुरू से पढ़ने-लिखने में काफी तेज थे। वो एक ईमानदार बच्चा था जो अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी बनाना चाहता था। अपनी बात को जारी रखते हुए सुशांत के पिता ने बताया, 'बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद भगवान ने उन्हें सुशांत आशीर्वाद के रूप मिला था। बहुत मन्नत मांगने के बाद सुशांत पैदा हुआ था। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में एक लड़का था और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।' 

पहले हर बात बोलते थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने ये भी कहा, 'पहले तो वो सब बोलता था, लेकिन आखिरी में क्या हुआ उसने बताया नहीं। देखिए ये संजोग की बात है, जो लिखा होता है वो ही होता है। हम प्रेशर नहीं देते और ये सोच के चलते थे कि इसको प्रेशर किस चीज का न दें।' सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने साल 2002 में अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद आध्यात्मिक रास्ता अपना लिया। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?