लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत से फ्लैट की EMI भरवाने वाले आरोप से परेशान अंकिता लोखंडे ने जारी कर दी बैंक की स्टेटमेंट, कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 11:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से आखिर 15 करोड़ रुपये कहां गए इस बात की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस मामले में ईडी सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थी कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई भरा करते थे। एक्ट्रेस ने अपने बैंक की स्टेंटमेंट फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अंकिता लोखंडे ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में चीजें अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कई ऐसी पहेली है जिसे सुलझाना अभी बाकी है। सुशांत मामले में ईडी लोगों से उनके पैसे संबंधित विषयों में कड़ी पूछताछ कर रही है। लेकिन ईडी के हाथ भी अभी तक कोई ठोस सवूत नहीं लगी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थी कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई भरा करते थे। 

मामले को बढ़ता देख अंकिता लोखंडे ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंकिता लोखंडे ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है। एक्ट्रेस ने अपने बैंक की स्टेंटमेंट फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया और साथ ही कहा कि अब उन्हें कुछ और कहने की जरूरत नहीं है। 

अंकिता ने पेश किए सबूत

अंकिता ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "यहां मैं सभी अटकलों को रोक रही हूं, और मैं इससे ज्यादा ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकती। मेरे फ्लैट की रजिस्ट्री और साथ ही बैंक स्टेटमेंट, जिसमें देखा जा सकता है कि मेरे फ्लैट की ईएमआई एक जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक हर महीने मेरे खाते से कटी। इसके अलावा मुझे कुछ और नहीं कहना है।"

रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पैसों को लेकर किए पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ की। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई। सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच में बिल्कुल सहोयग नहीं मिल पा रहा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!