लाइव न्यूज़ :

Animal 2 BIG Update: रणबीर कपूर शुरू करेंगे एनिमल-2 की शूटिंग, इस साल होगी फिल्म रिलीज

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 12:28 IST

Animal 2 BIG Update: रणबीर कपूर एनिमल फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर एनिमल के पार्ट-2 में दिखाई देंगे। इस बारे में ताजा जानकारी आई है। न्यूज-18 की खबर के अनुसार, एनिमल 2 की स्क्रिप्ट पर संदीप रेड्डी वांगा काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAnimal 2 BIG Update: जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर रणबीर कपूर की एनिमल पार्ट-1 दर्शकों ने पसंद की हिन्दी सिनेमा में एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है

Animal 2 BIG Update: रणबीर कपूर एनिमल फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर एनिमल के पार्ट-2 में दिखाई देंगे। इस बारे में ताजा जानकारी आई है। न्यूज-18 की खबर के अनुसार, एनिमल 2 की स्क्रिप्ट पर संदीप रेड्डी वांगा काम कर रहे हैं। वह इस साल के मिड तक लेखकों के साथ मिलकर काम करना शुरू करेंगे।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर भी 2025 में नीतीश तिवारी की रामायण की शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। गौर करने वाली बात यह है रणबीर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छापे हैं। हिन्दी फिल्मों में एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। 

इस फिल्म के पार्ट-2 माना जा रहा है कि रणविजय (रणबीर कपूर का किरदार) के हमशक्ल के साथ टकराव और उनकी पत्नी और बेटे के साथ रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करेगा। बताया जा रहा है कि पार्ट-2 संरचना ठीक उसी समय तैयार हो गई थी जब एनिमल का पार्ट-1 लिखा गया था।

दूसरा भाग में रणबीर के किरदार रणविजय और उनके हमशक्ल पर केंद्रित होगा। नायक और उसकी पत्नी गीतांजलि के बीच घरेलू झगड़े को आगे बढ़ाया जाएगा, साथ ही उसके बेटे के साथ उसके रिश्ते को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

पहले पार्ट में क्या था

1 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ हुई फिल्म एक आदमी और उसके पिता के साथ उसके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विजय (रणबीर द्वारा अभिनीत) को एक एंटी-हीरो के रूप में दिखाया गया था, जो अपने पिता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता था।

हाल ही में, रणबीर कपूर ने एनिमल पार्क के बारे में भी बात की, जब उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी से कहा, “एनिमल पार्क के संबंध में, उनके (वंगा) के पास एक या दो दृश्य तैयार हैं, जो उन्होंने मुझे सुनाए और वे बहुत रोमांचक हैं। 

टॅग्स :रणबीर कपूररश्मिका मंदानाबॉबी देओलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार