लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों को सड़क पर नमाज पढ़ने से परहेज करना चाहिए, अभिनेता ने किया ट्वीट, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: November 9, 2021 10:35 IST

गुरुग्राम में इस मामले में पिछले एक महीने से बवाल जारी है। किसी अनहोनी को लेकर प्रशासन वहां मुस्तैद है। अनिल विज के मामले में आए बयान को अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने सही ठहराया है....

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर पिछले एक महीने से बवाल जारी हैहरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी को धार्मिक आयोजन करना है तो वो अपने धार्मिक स्थानों के अंदर करे

हरियाणाः गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अगर किसी को भी कोई धार्मिक आयोजन करना है तो उसे अपने धार्मिक स्थानों के अंदर ही करने चाहिए, रास्तों पर बिना प्रशासन की इजाजत के ऐसे आयोजन करने से बचना चाहिए। 

गुरुग्राम में इस मामले में पिछले एक महीने से बवाल जारी है। किसी अनहोनी को लेकर प्रशासन वहां मुस्तैद है। अनिल विज के मामले में आए बयान को अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने सही ठहराया और कहा कि मंत्री ने सही कहा है लोगों को खुले में नमाज पढ़ने से बचना चाहिए। केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- मैं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के बयान से पूरी तरह से सहमत हूं। नमाज सड़क पर नहीं मस्जिद में पढ़ी जानी चाहिए। लोगों को सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचना चाहिए। केआरके के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा कि तुम तो चुप ही रहो। जिसका नमाज से कोई लेना-देना नहीं है...नाम का मुसलमान। 

इसके साथ एक यूजर ने लिखा- हमारे नबी ने भी कहा है जहां जगह मिले वहां नमाज करो। इसमें कोई बुरा मानने वाली बात नहीं है। एक अन्य ने लिखा- कोई भी गुरुग्राम के सड़क पर नमाज नहीं अदा कर रहा। कुछ बोलने से पहले जान लो...। वे पार्क में नमाज पढ़ते हैं। और उस पार्क को प्रशासन ने मान्यता दी है। तो यह कैसे गैरकानूनी है। कुछ भी यार....।

टॅग्स :कमाल आर खानअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?