करवाचौथ का व्रत आज देश भर में लोग मना रहे हैं। सुहागिन महिलाएं आज के दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी करवाचौथ का व्रत रखती हैं। रील लाइफ और रियल लाइफ में इस करवाचौथ को लोग बड़ी तैयारियों के साथ मनाते हैं। इनमें बॉलीवुड के सितारों का नाम भी शामिल है।
करवाचौथ के इसी मौके पर बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर ने अपनी वाइफ सुनीता कपूर को करवाचौथ की अलग तरीके से बधाई दे डाली है। इस व्रत के लिए अनिल कपूर ने सुनीता कपूर को सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है। अनिल कपूर का मानना है कि हर साल सुनीता कपूर उनके लिए जो व्रत रखती है उसी की वजह से वो आज इतना फिट रखा है।
अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर हवा की तरह भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'तुम्हारा प्यार, प्रार्थना और व्रत ही है जिसने मुझे अभी तक और आने वाले समय तक स्वस्थ्य रखा है और रखेंगे। हैप्पी करवाचौथ' इस वीडियो में अनिल कपूर फिजिकल ट्रेनिंग लेते दिखाई दे रहे हैं।
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ही अपने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। देश का कोई मुद्दा हो या अपनी फिल्मों की अपडेट देनी हो अनिल कभी किसी चीज में पीछे नहीं हटते। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म एक लड़की तो देखा तो ऐसा लगा में दिखाई दिए थे। जल्द ही अनिल कपूर फिल्म मलंग, मुंबई सागा और पागलपंती में दिखाई देंगे।
बता दें अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 में हुई थी। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की 34वीं साहगिरह मनाई है। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। अनिल और सुनीता बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं।