लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर की शादी को लेकर अनिल कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2018 13:24 IST

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरों  नें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रखी हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और है। सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं। ये कपल 8 मई को शादी के बंधन में बंधेगा। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर हर रोज नई नई खबरें सुर्खियों में हैं।

तैयार हैं सोनम आनंद संग फेरे लेने को, बहन जाह्नवी संगीत में मां श्रीदेवी के इन गानों पर करेंगी डांस

 ऐसे में अब कहा जा रहा है कि सोनम-आनंद की शादी में कार्ड नहीं छपेंगे। हांलाकि दोनों के परिवार की ओर से इसको लेकर कोई बात नहीं कही गई थी।  वहीं, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

19वें आईफा समारोह से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में अनिल कपूर से सोनम की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर बात नहीं की है। उन्होंने कहा है कि 60 साल से मेरा परिवार इस इंडस्ट्री में है और मीडिया ने हमेशा से मेरे करियर और मेरे परिवार का साथ दिया है, सही समय आने पर सभी चीजें आप सभी को बता देंगे।

क्या सोनम कपूर के बाद श्रद्धा कपूर भी कर लेंगी शादी, जानें पूरी सच्चाई?

 इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी आपको पता चलेगा कि मेरे घर के बाहर रोशनी क्यों है और क्यों शहनाई बजनेवाली है। बहुत जल्द आप सभी को सबकुछ पता चल जाएगा, हम आपसे कुछ नहीं छुपाएंगे, सब चीजें आपके साथ शेयर करेंगी। हम इन बातों को नहीं छुपाएंगे। ऐसे में अब फैंस के दिलों में उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर दोनों की शादी कब होगी।

 

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूरवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?