लाइव न्यूज़ :

18 साल बाद अनिल-माधुरी का दिल हुआ 'धक-धक', फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2018 16:23 IST

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ऑन स्क्रीन जोड़ी को आज भी फैंस जमकर पसंद करते हैं।

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल:  बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ऑन स्क्रीन जोड़ी को आज भी फैंस जमकर पसंद करते हैं। ऐसे में ये जोड़ी एक बार फिर से फैंस को मनोरंजित करने पर्दे पर आने वाली है। ये दोनों जिस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, उसका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है।

 ये दोनों आगामी फिल्म टोटल धमाल में साथ नजर आएंगे।डायरेक्टर इंद्र कुमार की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'शूटिंग के पहले दिन काफी अच्छा लगा! टोटल धमाल की शूटिंग शुरू हो गई है। 

माधुरी दीक्षित, इंद्र कुमार और मैं 26 सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी क्षमता 'बेटा' के दिनों जैसी ही है।ये सफर काफी मजेदार होने वाला है।' इस फिल्म का टाइटल ट्रेक शूट किया जा चुका है।

इस दौरान माधुरी और अनिल की जोड़ी, उतनी ही परफेक्ट दिखी, जितनी दो दशक पहले थी। जिसमें दोनों बेगहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्ट इंद्र कुमार के मुताबिक फिल्म 'बेटा' के 26 साल बाद हम तीनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ काम किया था।

टॅग्स :अनिल कपूरमाधुरी दीक्षितबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?