लाइव न्यूज़ :

शक्ति कपूर से जब नाराज होकर सलमान खान ने कहा था- तुम्हारे बच्चों को सड़क पर नचाऊंगा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 27, 2021 10:44 IST

हाल ही में मीडिया से एक खास बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और शक्ति कपूर ने हेलो ब्रदर, जुड़वा, चल मेरे भाई, अंदाज अपना-अपना में साथ काम किया हैसलमान खान ने शक्ति कपूर से ये तक कह दिया था कि वो उनके बच्चों को रोड पर नचाएंगे

शक्ति कपूर ने बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार किए है। विलन से लेकर के हंसाने वाली भूमिकाओं को भी उन्होने बेहद अच्छे तरीके से निभाया है। वहीं शक्ति कपूर ने  पर्दे पर पर कई बड़े कलाकारों के साथ साझेदारी की है। कादर खान से लेकर गोविंदा और सलमान खान जैसे सितारों के साथ उन्होंने फिल्में कि है। हाल ही में मीडिया से एक खास बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलासा किया।

सलमान खान और शक्ति कपूर ने हेलो ब्रदर, जुड़वा, चल मेरे भाई, अंदाज अपना-अपना सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।  शक्ति कपूर और सलमान खान के एक दूसरे के साथ असल जिंदगी मे भी काफी अच्छे संबंध हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सलमान खान ने शक्ति कपूर से बदला लेने का मन बना लिया था। सलमान खान ने शक्ति कपूर से ये तक कह दिया था कि वो उनके बच्चों को रोड पर नचाएंगे।

एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान खुद शक्ति कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि जब सलमान छोटे थे तो शक्ति उनसे डांस करवाते थे। उन्होंने कहा, ‘जब सलमान बच्चा था तो मैं और उनके पिता सलीम खान अक्सर बालकनी मे बैठकर पैग लगाते थे और कुछ पैग के बाद मैं सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों को बुलाकर उनसे डांस करवाता था’।

मीडिया को यह किस्सा बताते हुए शक्ति कपूर ने आगे कहा, ‘सलमान अक्सर मजाक मे मुझसे कहा करते थे कि जब हम छोटे थे तो आपने हमें बहुत परेशान किया है। अब मैं आपके बच्चों को सड़क पर नचाऊंगा’। आगे शक्ति कपूर ने कहा, सलमान मेरे दोनों बच्चों श्रद्धा और सिद्धान्त के काफी करीब हैं। 

टॅग्स :शक्ति कपूरसलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरोविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल