लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding Cruise Party: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग पार्टी के लिए शाहरुख खान हुए रवाना, साथ में पूरा परिवार भी पहुंचा इटली

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2024 11:49 IST

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding Cruise Party: कुछ दिन पहले सलमान खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई सेलिब्रिटी क्रूज पार्टी के लिए इटली रवाना हुए थे। क्रूज़ पार्टी इटली में शुरू हुई और 1 जून को फ्रांस में समाप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान और उनका परिवार 30 मई को इटली के लिए रवाना हो गए हैं।वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में हिस्सा लेंगे।

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding Cruise Party: देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए कई फिल्मी सितारों को न्योता भेजा गया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंड के दूसरे प्री वेडिंग क्रूज पार्टी के लिए अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हुए हैं। शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलिना पर स्पॉट किए गए। गौरतलब है कि शाहरुख, रणबीर, रणवीर समेत कई बॉलीवुड सितारे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में शामिल होंगे। इस पार्टी में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे जा चुके हैं। अनंत राधिका की क्रूज पार्टी 1 जून तक चलने वाली है।

शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर पैप्स से बचते हुए अपने परिवार के साथ फ्लाइट पकड़ी। आर्यन खान और सुहाना खान एक ही कार से एयरपोर्ट पहुंचे, जिसमें उनकी मां गौरी खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। 

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी

जानकारी  के अनुसार, अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी 29 मई को शुरू हुई थी। इस पार्टी की शुरुआत वेलकम लंच से हुई, जिसमें कई इवेंट होस्ट किए गए। आज यानी 30 मई को TOGA पार्टी होगी, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी पोती वेदा की ग्रैंड बर्थडे पार्टी भी होस्ट करेंगे। इस पार्टी का ड्रेस कोड 'प्लेफुल' होगा। बता दें, पिछले साल सगाई करने के बाद अनंत-राधिका 12 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में अंबानी परिवार ने नो-फोन पॉलिसी जारी की है।

टॅग्स :शाहरुख खानअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटमुकेश अंबानीइटलीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस