लाइव न्यूज़ :

सरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 19:19 IST

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनके निधन से हर कोई सदमे में है। इस बीच अमूल ने बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल ने सरोज खान को अर्पित की श्रद्धांजलिदिवंगत कोरियोग्राफर का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से 71 साल की उम्र में निधन हो गया। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज के निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। वहीं, फैंस भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच अमूल ने बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अमूल ने दी श्रद्धांजलि

शनिवार को कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सरोज खान के कुछ बेहतरीन कामों पर रोशनी डाली। इसके साथ ही पोस्ट में सरोज खान का कैरिकेचर सलवार-कुर्ता पहने नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'मदर ऑफ डांस को ट्रिब्यूट।' वहीं, कैरिकेचर में सरोज खान डांस सिखाती हुई दिखाई दे रही हैं। कैरिकेचर में लिखा है, 'डांस के 'ए', 'बी', 'सी' से 'एक-दो-तीन' तक।' 

पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं सरोज खान

बता दें, सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी। बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। सरोज खान ने अपने चार दशक के करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की।

बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने

उन्होंने 80 से 90 के दशक में अपना सर्वश्रेष्ठ काम अदाकारा श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ किया। खान का परिवार बंटवारे के बाद भारत आ गया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह ‘बैकग्राउंड डांसर’ के तौर पर काम करने लगीं। सरोज खान का नाम पहले निर्मला था लेकिन इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सरोज खानअमूल डेयरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल