लाइव न्यूज़ :

जल्द मां बनने वाली हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव, बेबी बंप के साथ की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 13, 2020 09:01 IST

अमृता मां बनने वाली हैं और वह इन पलों को दिल से इन्जॉव कर रही हैं। अमृता ने अपनी प्रेग्नेंसी को निजी रखा है। अमृता और पति अनमोल ने इसको लेकर किसी भी तरह की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर, अनुष्का शर्मा के बाद अब एक और एक्ट्रेस मां बनने वाली है।विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव जल्द मां बनने वाली हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस के मां बनने की खबरें इन दिनों आ रही हैं। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा के बाद अब एक और एक्ट्रेस मां बनने वाली है। विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में अमृता के बेबी बंप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल  हाल ही में उन्हें पति आरजे अनमोल के साथ खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। अमृता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा कि यह फोटो डॉक्‍टर के क्‍लिनिक विजिट के दौरान खींची गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया का खबर के अनुसार अमृता मां बनने वाली हैं और वह इन पलों को दिल से इन्जॉव कर रही हैं। अमृता ने अपनी प्रेग्नेंसी को निजी रखा है। अमृता और पति अनमोल ने इसको लेकर किसी भी तरह की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं।

अमृता ने सात सालों तक आरजे अनमोल संग अपना अफयेर लोगों से छिपाकर रखा। 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार इन दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के साथ ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई और ये दोस्ती समय के साथ-साथ प्यार में तबदील हो गई। लेकिन लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा। 15 मई, 2016 को वो शादी के बंधन में बंध गए।

अमृता की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान था। अमृता आज भी अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं। ब़ॉलीवुड गॉशिप में इस कपल को लेकर बेहद कम ही बातें होती हैं। आरजे अनमोल और अमृता बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही दिखाई पड़ते हैं। 

टॅग्स :अमृता रावबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?