लाइव न्यूज़ :

UP सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनेगी फिल्म , तो ये एक्ट्रेस करेगी मूवी प्रोड्यूस?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 14:49 IST

निरहुआ ने कहा है कि मेरे लिए सौभाग्य की होगी, आपने एक अच्छा सवाल पूछा है। एक्टर ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है जिससे सभी को सीख लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआम्रपाली दुबे से एक फैन ने दिनेश लाल यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ पर फिल्म बनाए जाने पर सवाल किया है।दिनेश लाल यादव से कहा कि वह इसका मौका उन्हें ही दें क्योंकि इस महान इंसान पर फिल्म प्रोड्यूस करके उन्हें खुशी होगी

दिनेश लाल निरहुआ ने हाल ही में कहा था कि लॉकडाउन के बाद वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक फिल्म बनाएंगें। इतना ही नहीं निरहुआ खुद योगी आदित्यनाथ का रोल भी निभाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा है कि योगी जी का रोल प्ले करना किसी सौभाग्य से कम नहीं होगा। अब इस पर  भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में आम्रपाली दुबे से एक फैन ने दिनेश लाल यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ पर फिल्म बनाए जाने पर सवाल किया है। इस पर भोजपुरी ऐक्ट्रेस ने तपाक से कहा कि यह तो बहुत बड़ा मौका है और मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहूंगी।

दिनेश लाल यादव से कहा कि वह इसका मौका उन्हें ही दें क्योंकि इस महान इंसान पर फिल्म प्रोड्यूस करके उन्हें खुशी होगी। ऐसे में अब लगभग तय लग रहा है कि अगर फिल्म बन रही है तो आम्रपाली दुबे इसको प्रोड्यूस करेंगीं।

क्या कहा था दिनेश ने

 हाल ही में दिनेश लाल ने बात करते हुए इस बारे में बात की है।इस दौरान एक फैन के सवाल पर निरहुआ ने सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान कर दिया कि लॉकडाउन के बाद वह योगी की जिंदगी पर काम शुरू कर देंगे।

निरहुआ ने कहा है कि मेरे लिए सौभाग्य की होगी, आपने एक अच्छा सवाल पूछा है। एक्टर ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है जिससे सभी को सीख लेनी चाहिए।एक महंत से आज प्रदेश के मुखिया तक। उनकी जर्नी सबके सामने होनी चाहिए। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी कि मैं उन पर फिल्म बनाऊं और उनका किरदार खुद निभाऊं।

दिनेश लाल निरहुआ ने कहा है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। बाल मुड़वाकर वह योगी बनेंगे और फिर इस फिल्म को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहेंगे ताकि सभी लोग योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष को जान सकें।

इतना ही नहीं निरहुआ ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा है।  एक्टर ने कहा है कि हम सब मिलकर जल्द कोरोना को हराएंगे। निरहुआ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। भले उनको इस चुनाव में जीत हासिल ना हुई हो लेकिन वह लोगों तक जरुर पहुंच गए थे।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)आम्रपाली दुबेयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?