लाइव न्यूज़ :

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का डांस वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले वाह क्या जोड़ी है

By वैशाली कुमारी | Updated: August 28, 2021 15:42 IST

अभिनेत्री का एक डांस वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में वह अपने गाने ‘डिजिटल जवानी’ पर जबरदस्त डांस और एक्स्प्रेशन देती हुईं नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम्रपाली और निरहुआ का वीडियो हुआ वायरलआम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने गाने को अपने एक्सप्रेशंस से और निखारा है

भोजपुरी सिनेमा में प्रियंका पंडित, मोनालिसा, रानी चटर्जी, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह एक माना जाना नाम है, दर्शकों को इनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। लेकिन जब बात भोजपुरी पर राज करने की आती है तो आजकल लोगों के दिमाग़ में एक ही नाम आता है। जी हां हम बात कर रहे हैं आम्रपाली दुबे की जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ों भोजपुरी दीवानों का दिल जीता है। 

आम्रपाली दुबे को भोजपुरी की लेडी सुपरस्टार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनके द्वारा अभिनीत फिल्में तो हिट होती ही हैं लेकिन अपने डांस और म्यूजिक एल्बम से भी वो अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं।

आम्रपाली और निरहुआ का वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री का एक डांस वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में वह अपने गाने ‘डिजिटल जवानी’ पर जबरदस्त डांस और एक्स्प्रेशन देती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने में उनके साथ सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ( निरहुआ ) भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी साथ में बहुत ही अच्छी लग रही है। दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अबतक 38 लाख बार देखा गया डांस वीडियो

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने गाने को अपने एक्सप्रेशंस से और निखारा है। वीडियो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ये गाना 2020 में लॉन्च हुआ था मगर कोविद संबंधित समस्याओं के चलते इसे अब रिलीज किया गया। डांस वीडियो के रिलीज होने के बाद इसे अबतक 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म इस प्रकार हैं

बता दें कि आम्रपाली दुबे शुरुआत में एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में बनाने का फैसला किया। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी।

आम्रपाली दुबे जल्द ही फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी। फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ की जोड़ी साथ में नजर आएगी।  आम्रपाली को 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से लोकप्रियता मिली। आज आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में हैं जिसका श्रेय वे अपने माता पिता और साथियों को देती हैं। 

टॅग्स :भोजपुरीआम्रपाली दुबेदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार