लाइव न्यूज़ :

Amitabh-Jaya Wedding Anniversary: जब अमिताभ बच्चन को रेखा के साथ रोमांस करता देख रोने लगी थीं जया

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 14:58 IST

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती रही है। इन दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी।अमिताभ को रेखा के साथ 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं।

आज यानि 3 जून को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी शादी की 47वां सालगिराह बना रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दशकों तक टॉप पर रहने वाले अमिताभ बच्चन ने इस दिन को खास बनाते हुए कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। एक समय ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन और जया की शादी की गांठ थोड़ी कमजोर पड़ने लगी थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा। 

रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। तब तक अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और जया से शादी भी हो चुकी थी। लेकिन रेखा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। इस मुलाकात के वक्त अमिताभ शादी शुदा थे। उनकी 1973 में जया से शादी हो चुकी थी। शूटिंग शुरू होने के साथ साथ इन दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई।

 इस वक्त दोनों अपने प्रेम को तो छुपाना चाहते थे लेकिन धीरे धीरे इनके प्यार के चर्चे होने लगे। इसके बाद अमिताभ रेखा को 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं और पर्दे पर धमाल कर गईं। जया बच्चन के बारे में साल 1980 में 'सुपर' को दिए अपने एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि एक बिल्डिंग में रहने के बावजूद जया ने मुझे अपनी शादी में नहीं बुलाया था। 

साल 1978 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में रेखा ने खुलासा किया था कि फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के स्क्रीनिंग के समय मेरा और अमिताभ क् लव सीन को देखकर जया की आंखों से आंसू छलकने लगे थे। इस फिल्म के बाद जया ने कुछ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को अमिताभ के अपोजिट मुझे कास्ट करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, रेखा के साथ अपने रिश्तों पर अमिताभ बच्चन ने आजतक कुछ नहीं कहा है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनरेखाजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल