लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की भतीजी व कुणाल कपूर की पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को दिया जन्म, अभिनेता ने फैंस से साझा की खुशखबरी

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 16:22 IST

फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों के लिए सराहे गए अभिनेता कुणाल ने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी।

Open in App
ठळक मुद्देनैना बच्चन से कुणाल कूपर ने साल 2015 में रचाई थी शादीदोनों ने सेशल्स में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में शादी की थीनैना बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर की पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है। फिल्म ‘द एंपायर’ फेम अभिनेता कुणाल कपूर ने सोमवार को अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की सूचना दी। पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर नैना बच्चन पहली बार मां बनी हैं।

फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों के लिए सराहे गए अभिनेता कुणाल ने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी। अभिनेता ने कहा, ‘‘नैना और मुझे अपने सभी शुभचिंतकों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम एक बेटे के मां-बाप बन गए। इस महती कृपा के लिए हम भगवान के प्रति कृतज्ञ हैं।’’

नैना बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं, जिन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में कुणाल से शादी रचाई थी। अभिनेता को पिछली बार वर्ष 2021 में नेटफ्लिक्स पर जारी फिल्म ‘अनकही कहानियां’ में देखा गया गया था।

टॅग्स :कुणाल कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल