लाइव न्यूज़ :

Amitabh Bachchan Visits Ayodhya: राम की नगरी पहुंचे अमिताभ बच्चन, भगवान के किए दर्शन; बोले- "अब तो आना-जाना..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2024 18:03 IST

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की

Open in App

Amitabh Bachchan Visits Ayodhya: बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन 2 हफ्ते बाद फिर अयोध्या पहुंचे हैं और भगवान राम के दर्शन के किए। इससे पहले 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के अभिषेक के दौरान अमिताभ बच्चन और कई अन्य फिल्मी सितारे अयोध्या पहुंचे थे। 

अमिताभ बच्चन ने दर्शन के बाद कहा, "22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुआ और आज भी अयोध्या पहुंच कर राम लला का दर्शन किया, अब तो अयोध्या आना जाना लगा ही रहेगा।" 

पुरानी बातों को ताजा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "जब मैं कहीं जाता हूं तो लोग कहते हैं आप मुंबई रहते हैं यहां आना-जाना नहीं होगा कैसे आपके साथ ताल्लुक बढ़ाया जाएगा, तो बाबूजी ने (हरिबंशराय बच्चन) ने एक बात कही थी वह कहावत भी अवधी में है, क्योंकि हमारी पैदाइश इलाहाबाद की है, हम दिल्ली रहे कोलकाता रहे मुंबई रहे कहा आपका ताल्लुक है उत्तर प्रदेश से, बाबूजी कहते थे एक कहावत है अवधी में, हाथी घूमे गांव-गांव, जेके हाथी वही कै नाव, यह सच है हम इलाहाबाद में रहे कोलकाता में रहे दिल्ली में रहे मुंबई में रहे लेकिन जहां कहीं भी रहे कहलाए गए छोरा गंगा किनारे वाला।"

अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन ने राम लला का दर्शन किया और उसके बाद शहर के सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार, "कथित तौर पर अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक सात सितारा एन्क्लेव में एक प्लॉट खरीदा है।" 

त्रियुग नारायण तिवारी, 'अयोध्या'

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअयोध्याLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?