लाइव न्यूज़ :

Amitabh Jaya Wedding Anniversary: आज से 47 साल पहले दूल्हा-दुल्हन बने थे अमिताभ-जया, वेडिंग एल्बम के साथ शेयर किया शादी का सीक्रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 09:42 IST

अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर काफी कुछ शेयर करते रहते है। अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर उन्होंने शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा लोगों के साथ साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ जया की शादी का आज 47 साल हो गए हैंअमिताभ ने अपनी शादी की सालगिराह पर अपनी वेडिंग एल्बम शेयर की है

अमिताभ बच्चन करोड़ों दिलों पर अपनी शानदार एक्टिंग के कारण राज करते हैं। अमिताभ के फैंस उनको पर्दे पर देखने को बेकरार रहते हैं। वहीं अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से हर छोटी बड़ी बात भी शेयर करते रहते हैं। आज यानि 3 जून को अमिताभ और जया की शादी की सालगिराह है। ऐसे में अमिताभ शादी की फोटो शेयर करके एक सीक्रेट बताया है।

अमिताभ और जया की शादी को 47 साल हो चुके हैं। ऐसे में एक्टर ने शादी की एल्बम की कुछ फोटो फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही अमिताभ ने शादी से जुड़ा एक सीक्रेट भी शेयर किया है। अमिताभ और जया की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

अमिताभ ने सीक्रेट शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने तय किया था कि 'जंजीर' अगर बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है तो वह दोस्तों के साथ लंदन जाएंगे। तब उनके पिता हरिवंशराय बच्चन ने पूछा कि साथ में कौन-कौन जा रहा है। अमिताभ ने जवाब दिया, जया। उनके पिता ने जवाब दिया, जाने से पहले तुम्हें उससे शादी करनी पड़ेगी वर्ना मत जाओ...और अमिताभ बच्चन ने कहना मान लिया। यही कारण है कि अमिताभ को फटाफट शादी करनी पड़ी थी।अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने काफी प्यार लुटाया है। लोगों ने उन्होंने ऐनिवर्सरी की शुभकामनाएं भी दी हैं। अमिताभ और जया ने 'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जया काफी समय से पर्दे से दूर हैं। वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं। जबकि अमिताभ के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जल्द अमिताभ की आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज होगी। ये फिल्म 12 जून को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के लिए आपको सिनेमाघर में जाकर टिकट कटाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसे थिअटर में पर नहीं बल्कि OTT प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज़ किया जा रहा है। बता दें कि 'गुलाबो सिताबो' एक ड्रामा और कॉमिडी फिल्म परिवारिक फिल्म है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?