लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ शेयर की पिता की सिखाई बात, कहा- आपके मन का न होना है सबसे अच्छा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 10:54 IST

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को एक बार फिर इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए याद आए पिता हरिवंश राय बच्चनबिग बी ने फैंस के बीच शेयर की पिता की सिखाई बात

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने माता-पिता के बेहद करीब थे। उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि उन्हें आज भी अपने माता-पिता की बहुत याद आती है। अक्सर ही बिग बी फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें या किस्से शेयर करते हुए नजर आते हैं। इस बार भी बिग बी को अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए देखा गया। 

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'मन का हो तो अच्छा; मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा। बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ में नहीं आया। जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है। फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया। 'अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा, इस लिए ज्यादा अच्छा!'

वहीं, अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो नागराज मंजुले की 'झुंड', अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की 'चेहरे इन द पाइपलाइन' में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी कोरोना वायरस के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की शूटिंग अटकी हुई है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनइंस्टाग्रामहरिवंश राय बच्‍चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो