लाइव न्यूज़ :

बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर बिग बी ने लड़िकयों के लिए लिखा यह भावुक संदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 9, 2018 14:37 IST

अमिताभ बच्चन ने लिखा- मन सुखद एहसास से भर गया जब बेटी श्वेता नंदा ने दिया मेरा साथ

Open in App

बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन वह कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। 9 जनवरी मंगलवार को बिग बी ने अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। बिग बी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया के ट्रेंड में है। फेसबुक पर किए पोस्ट में बिग बी ने कैप्शन लिखा, ''बेटियाँ , घर और समाज की सब से महत्वपूर्ण सम्पत्ति''। वहीं इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्च ने लिखा है, बेटियां बेस्ट हैं। बिग बी ने इन शेयर की गई तस्वीरों पर एक ब्लॉग भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है, मन सुखद एहसास से भर गया, आज जब मैं दर्शकों से मिलने घर के बाहर जा रहा था तो श्वेता ने इसमें रुचि दिखाई और मेरा सहयोग किया। ये मेरे लिए बड़े गर्व की बात थी।

बिग बी ने आगे लिखा, इतना ही नहीं श्वेता ने मंच पर चढ़कर सबका स्वागत किया और शुक्रिया अदा किया। जब बेटियां ऐसा करती हैं, किसी भी पिता के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। बेटियां मन से देखरेख करें, आदर सत्कार दें, ये किसी भी पिता के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। 

अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ आमिर खान हैं। फिल्म यशराज बैनर के तहत बन रही है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड स्टारसोशल मीडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल