लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर अमिताभ बच्चन ने फिर किया ट्वीट, लिखा- मुंबई को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2020 11:35 IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों घर पर हैं । वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बारे में आगाह कर रहे हैं। अमिताभ वीडियो आदि शेयर करके लोगों को सतर्क करने को कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस के चलते तीन लोगों की भारत में जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैं। कई सितारे घर से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

अमिताभ बच्चन इन दिनों घर पर हैं । वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बारे में आगाह कर रहे हैं। अमिताभ वीडियो आदि शेयर करके लोगों को सतर्क करने को कह रहे हैं। ऐसे में अमिताभ ने एक बार फिर से ट्वीट किया है।

हाल ही में एक बार फिर अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है। इसमें भी उन्होंने कोरोना वायरस का जिक्र किया है। बिग बी ने लिखा, मुंबई शहर को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा। अचानक ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई में सिर्फ मैं अकेला रहता हूं। आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।

आइसोलेशन में अमिताभ

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइंड’ की मुहर लगी हुई है। अभिनेता ने मंगलवार देर रात अपने हाथ की तस्वीर ट्वीट की जिसमें ‘घर में अपने आप को पृथक रखने’ की मुहर लगी हुई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टी 3473- मुंबई में मतदाता स्याही के साथ हाथों पर मुहर लगानी शुरू...सुरक्षित रहे, चौकस रहे, अगर संक्रमित पाए जाते हैं तो पृथक रहे।’’ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता से जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक कविता लिखी थी और कविता पढ़ते हुए टि्वटर पर एक वीडियो भी डाला था। उन्होंने अपने आवास पर प्रशंसकों के साथ रविवार को होने वाली साप्ताहिक मुलाकात भी रद्द कर दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!