लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से कहा नंबर बढ़ा दो, लोगो ने कहा राहुल गाँधी को फॉलो करें!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 14:44 IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन की ट्वीट पर लोगों ने ली चुटकी। कुछ ने कहा राहुल गाँधी को फॉलो करें तो एक ने नरेन्द्र मोदी से सलाह लेने की समझाइश दे डाली।

Open in App

मुम्बई, 6 मई: सदी के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर पर कम होते हुए फॉलोवर से बहुत परेशान हैं। देर शुक्रवार रात बच्चन ने फिर एक ट्वीट करी और ट्वीटर से कहा कि अब तो उनके नंबर बढ़ जाना चाहिए। वैसे बच्चन इससे पहले भी अपने ट्विटर पर कम होते हुए नंबर्स को लेकर ट्वीट कर चुके हैं।

बच्चन ने ट्वीट में कहा "अरे यार ट्विटर जी... यार अब तो हमारे नंबर्स बढ़ा दो। कब से इतना कुछ डाल रहे हैं कुछ और करना हो नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो"।

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर उन्हें लोगों ने काफी सारी सलाह दे डाली। कुछ ने बोला कि नंबर जब वो 102 वर्ष के हो जाएंगे तब अपने आप बढ़ जाएगा। बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फ़िल्म 102 नॉट आउट कल ही रिलीज़ हुई है और लोगों द्वारा पसंद की जा रही है।

ट्विटर पर सर रविन्द्र जडेजा ने बच्चन को सलाह दी को वो राहुल गांधी को फॉलो करें और उनके नंबर अपने आप बढ़ जायेंगे। जडेजा ने कहा की रूस, इंडोनेशिया और कजाकस्थान जैसे देश से लोग भी बच्चन को फॉलो करने लगेंगे।एक समय था जब अमिताभ बच्चन गाँधी परिवार के काफी करीबी हुआ करते थे। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी उनके बहुत अच्छे दोस्त थे और उनके कहने पर बच्चन ने इलाहाबाद से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन बोफ़ोर्स घोटाले के बाद दोनों परिवारों के बीच संबंध खराब हो गए। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने भी समाजवादी पार्टी से नाता जोड़ा और आज वो मुलायम सिंह यादव की पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में भी अपने और गाँधी परिवार के संबंध के बारे में कहा था ‘“वो राजा हैं हम रंक”।

एक और यूजर ने बच्चन से अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करने की सलाह दे डाली।

 

कुछ ट्विटर यूजर्स ने इस पर खेद जताया की बच्चन जैसे अभिनेता फॉलोअर्स के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

बच्चन के ही एक फेन ने कहा की उनकी ट्वीट बचपना है और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक और यूजर ने बच्चन से पुछा सर कहाँ मोह माया में फंसे हैं। वहीँ एक यूजर ने बच्चन को इलाहबाद की चाट खाने की सलाह दी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?