लाइव न्यूज़ :

'एंजायटी' से जूझ चुकी हैं अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा, लेनी पड़ी थी थेरेपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2020 20:36 IST

नव्‍या नवेली खुद ने अपने 'एंजायटी' से जूझने और इसके इलाज के लिए थेरपी लेने की बात का खुलासा क‍िया है। उन्होंने इसे लेकर कुछ गंभीर बातों का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में नव्या नवेली ने मानसिक रोग एंग्जाइटी से अपने संघर्ष के बारे में बात की। नव्या के इस वीडियो पर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने कमेंट करते हुए 'ब्रावो' लिखा है।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने संगठन 'आरा हेल्थ' के साथ मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नव्या के साथ तीन और लड़कियां दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में नव्या नवेली ने मानसिक रोग एंग्जाइटी से अपने संघर्ष के बारे में बात की। 

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कैसे इसके लिए मेडिकल हेल्प ली। नव्या ने संगठन के अन्य सह-संस्थापकों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ''मैं पहले थेरेपी पर बात करने में थोड़ा असहज महसूस करती थीं क्योंकि ये मेरे लिए भी नया था। मैं इसके बारे में बात करने से पहले खुद इसे अनुभव करना चाहती थी। जाहिर है, मेरा परिवार मेरी इस थेरेपी के बारे में जानता है, लेकिन मेरे दोस्त इस बात से अवगत नहीं थे।''

अपने इलाज को लेकर नव्या ने कई बातों का किया जिक्र

नव्या नवेली ने एंग्जाइटी से निपटने के लिए किए गए इलाज के बारे में कहा, ''पहले मुझे लगा कि ठीक है। फिर लगा कि नहीं, किसी भी चीज को बदलना बेहद जरूरी है और इसके लिए मुझे सबसे पहले बात करने की जरूरत है। अब मैं सप्ताह में एक बार ही इस रुटीन में हूं और मुझे नहीं लगता कि अब स्थिति उतनी बेकार है। सब चीजें कंट्रोल में हैं। अब मुझे पता है कि क्या चीज है जो बार-बार परेशान कर रही थी।'' नव्या के इस वीडियो पर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने कमेंट करते हुए 'ब्रावो' लिखा है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!