लाइव न्यूज़ :

दिवाली के समय हाथ में बम फट गया था, अमिताभ बच्चन ने कहा- हादसे के बाद से कलाई पर पल्स महसूस नहीं होता

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2021 08:51 IST

गौरतलब है कि इस हादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी किया था। उन्होंने 2020 में अपने ब्लॉग में लिखा था  यह दिवाली की बात है और वो एक अनार जला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने बताया था कि हाथ जल जाने के बावजूद वह काम करते रहेडॉक्टरों ने हाथ का ऑपरेशन भी किया लेकिन पल्स महसूस होने बंद हो गयाहादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में भी किया था

मुंबईः अमिताभ बच्चन को एक हादसे के बाद उनकी कलाई पर पल्स (धड़कने) महसूस नहीं होता है। इसका खुलासा बिगबी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले हुई दुर्घटना के चलते वह अपनी कलाई पर पल्स महसूस नहीं कर पाते हैं।

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि हादसे के बाद डॉक्टरों ने कलाई का ऑपरेशन किया था जिसके बाद से उन्हें कलाई की धड़कने महसूस नहीं होती है। अमिताभ बच्चन यह बात शो के एक कंटेस्टेंट को बता रहे थे। वह आगे बतात हैं कि मजाक-मजाक में लोगों से कई बार वह कहते हैं कि मेरी कलाई पकड़कर जरा धड़कनें चेक करो। लेकिन लोग हैरान हो जाते हैं कि उनकी कलाई में धड़कन ही सुनाई नहीं देती।

गौरतलब है कि इस हादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी किया था। उन्होंने 2020 में अपने ब्लॉग में लिखा था  यह दिवाली की बात है और वो एक अनार जला रहे थे। यही अनार उनके बाएं हाथ में फट गया था।  अचानक हुए इस हादसे ने उनके बाएं हाथ की कलाई को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। तेज धमाके और गर्मी के कारण हाथ लगभग पिघल सा गया था।

अमिताभ बच्चन ने बताया था कि हाथ जल जाने के बावजूद वह काम करते रहे। तब वह अपने हाथ को जेब में रखना शुरू कर दिया। बिगबी की मानें तो ऐसा करने से उनकी एक अलग ही शैली विकसित हो गई। उन्होंने बताया था कि ऐसा करने से उनका लुक जरा थोड़ा और स्टाइलिश हो गया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारKBC
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल