लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से छुट्टी के बाद लिखी कविता 'जी हाँ जनाब मैं अस्पताल जाता हूँ'

By IANS | Updated: February 10, 2018 14:34 IST

बच्चन ने लिखा की अस्पताल जाना उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे वह उम्र के इस पड़ाव तक जारी रखे हुए हैं। 

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी: महानायक अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने प्रशंसकों के लिए कविता लिख भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने ब्लॉग के जरिए लिखी कविता में अस्पताल जाने के अनुभवों को साझा किया है। अमिताभ शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने लिखा कि अस्पताल जाना उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे वह उम्र के इस पड़ाव तक जारी रखे हुए हैं। अमिताभ के ब्लॉग पर लिखी कविता की शुरुआती पंक्तियां हैं, "जी, हां जनाब मैं अस्पताल जाता हूं, बचपन से ही इस प्रतिक्रिया को जीवित रखता हूं, वहीं तो हुई थी मेरी प्रथम पैदाइशी चित्कार, वहीं तो हुआ था अविरल जीवन का मेरा स्वीकार, इस पवित्र स्थल का अभिनंद करता हूं मैं, जहां ईश्वर की बनाई प्रतिमा की जांच होती हैं तय।" 

ये भी पढ़ें: 102 NOT OUT Teaser: पहली बार कोई बाप अपने बेटे को वृद्धाश्रम भेजेगा, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की कैमेस्ट्री है जबरदस्त

उन्होंने ब्लॉग में लीलावती अस्पताल जाने का जिक्र करते हुए लिखा कि वह वहां चिकित्सकों से मिले और उनकी बातों से राहत महसूस हुई।उन्होंने लिखा, "पहुंच गया आज रात्रि मैं लीलावती के प्रांगण में, देव समान दिव्यों के दर्शन करने के लिए मैं, विस्तार से देवी-देवताओं से परिचय हुआ, उनकी वचन-वाणी से आश्रय मिला।" अमिताभ मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं और उनका यह कवि रूप समय-समय पर देखने को मिलता रहता है। 

 

http://srbachchan.tumblr.com/post/170694540756

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?