लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने परिवार वालों के साथ की होलिका दहन, बहू ऐश्वर्या तो दिखीं लेकिन अभिषेक नहीं

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 07:27 IST

श्रीदेवी के निधन के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन होली सेलिब्रेट नहीं करेंगे।

Open in App

होली का क्रेज जैसे आम लोगों को होता है ठीक वैसे होली का इंतजार फिल्मी सितारों को भी रहता है। त्योहार चाहे कोई भी हो फिल्मी सितारें उसे मनाने से नहीं चुकते हैं। बॉलीवुड में होली मनाने का तो काफी पुराना रिवाज है। इस रिवाज को सबसे पारंपरिक तरीके से बच्चन परिवार मनाता आ रहा है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अमिताभ बच्चन ने 1 मार्च की रात तकरीबन 1 बजे होलिका दहन की तस्वीरें शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह पत्नी जया बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और पोती अराध्या के साथ दिख रहे हैं। हालांकि इस होलिका दहन के पूजा में अभिषेक बच्चन नहीं दिखें। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर लिखा, होलिका दहन के साथ पूजा सम्पन्न हुई। इस मौके पर हमने एक-दूसरे को तिलक लगाया और घर के बने गूजिया का स्वाद भी चखा। अमिताभ बच्चन ने इसके साथ ही अपने फैंस को भी होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, आपके जीवन में सारे रंग भरे रहे। 

बता दें कि अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन होली सेलिब्रेट नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बात की कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है कि वह कल 2 मार्च को होली की पार्टी करेंगे या नहीं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया