लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस पर पहली बार बोले अमित शाह, ड्रग्स केस में कोई नहीं बचेगा-CBI जांच से....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2020 16:23 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने सुशांत सिंह राजपूत केस पर बातचीत करते हुए कहा कि यह बिहार चुनाव में मुद्दा बना है या नहीं, इसके बारे में नहीं कह सकता,लेकिन मुंबई पुलिस की जांच संदेहास्पद थी

Open in App
ठळक मुद्देमित शाह के पूछा गया था कि क्या सुशांत सिंह मामला बिहार चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा बन गया हैअमित शाह ने कहा है कि मुझे बिल्कुल जानकारी नहीं है कि यह बिहार चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा है या नहीं है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीना पूरा हो गया है। चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। एक्टर के निधन की जांच इन दिनों सीबीआई कर रही है। 

अब इस मामले पर पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने चु्प्पी तोड़ी है। हाल ही में बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने नेटवर्क 18 को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सुशांत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब दिया है।

दरअसल अमित शाह के पूछा गया था कि क्या सुशांत सिंह मामला बिहार चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है?इस पर अमित शाह ने कहा है कि मुझे बिल्कुल जानकारी नहीं है कि यह बिहार चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा है या नहीं है। लेकिन यह मुद्दा संदेहास्पद जरूर था, उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच चल रही है। पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे थे, इसीलिए सुशांत केस की जांच सीबीआई से होने जरुरी था।

हमने खुद से सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं कि जब बिहार की राज्य सरकार ने इसकी मांग की तो हमने मान लिया। सुशांत की जगह कोई भी होता उसकी भी जांच सीबीआई से ही करवाई जाती।

मीडिया ट्रायल पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूरण घटना थी। ऐसी किसी भी घटना का मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए. मीडिया का काम है कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो उसे दिखाए, लेकिन टीआरपी के लिए किसी घटना को बढ़ाना सही नहीं है।

ड्रग्स मामले पर अमित शाह ने कहा है कि ये केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। ये बहुत ही खतरनाक जीच है जिसके जल्द से जल्द खतम होने की जरुरत है।  लेकिन एकबात हम साफ कर दें कि इससे जुड़े लोगों को काफी दिक्कते होंगी। इस केस में जो भी लिप्त होगा बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?