लाइव न्यूज़ :

वीडियो: आमिर खान की बेटी इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में जुटे सितारे, शाहरुख, सलमान, कैटरीना ने की शिरकत, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 14, 2024 16:29 IST

शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और जूही चावला समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के प्रीतिभोज (Ira and Nupur wedding reception) में शिरकत की।

Open in App
ठळक मुद्देइरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी दत्ता की बेटी हैंइरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में जुटे सितारेशाहरुख, सलमान, कैटरीना ने की शिरकत

Ira Khan wedding reception: शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और जूही चावला समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के प्रीतिभोज में शिरकत की। अभिनेता आमिर खान और प्रोड्यूसर रीना दत्ता की बेटी इरा और नूपुर ने राजस्थान के उदयपुर में ईसाई रीति रिवाजों से आठ जनवरी को शादी की थी। उनका विवाह समारोह तीन दिन तक चला था जिसमें संगीत, मेहंदी और विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

रेखा, जया बच्चन, हेमा मालिनी, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, नागा चैतन्य, अनिल कपूर, सोनाली बेंद्रे, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, सुनिधि चौहान, कार्तिक आर्यन, सुष्मिता सेन, श्वेता तिवारी, भूमि पेडनेकर और कपिल शर्मा भी शनिवार शाम को यहां नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित प्रीतिभोज में नव-दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही उद्योगपति दंपति नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी प्रीतिभोज में शामिल हुए। समारोह में इरा ने कढ़ाई वाला लाल रंग का लहंगा और नूपुर ने काले रंग की शेरवानी जैकेट और धोती पहनी थी। इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी दत्ता की बेटी हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है। समारोह में दुल्हन के भाई जुनैद और सौतेले भाई आजाद राव खान ने भी अपनी चमक बिखेरी। आमिर की दूसरी पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव प्रीतिभोज में शामिल नहीं हुईं। इससे पहले इरा ने तीन जनवरी को उपनगर मुंबई में एक पांच सितारा होटल में नूपुर के साथ अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। दोनों तीन साल से एक-दूसरे के साथ हैं और उन्होंने नवंबर 2023 में सगाई की थी।

शाहरुख खान भी पहुंचे

तापसी पन्नू ने भी की शिरकत

कंगना ने लगाए चार चांद

 

टॅग्स :आमिर खानशाहरुख़ खानसलमान खानकंगना रनौतकैटरीना कैफमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया