लाइव न्यूज़ :

तलाक के ऐलान के बाद आमिर खान और किरण राव का पहला वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल, कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2021 14:11 IST

आमिर खान और किरण राव का वीडिया सामने आया है। इसमें आमिर खान कहते नजर आ रहे हैं दोनों के रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतलाक के ऐलान के बाद आमिर खान और किरण राव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलएक इंटरव्यू में साथ नजर आए आमिर खान और किरण राव, शनिवार को की थी तलाक की घोषणावीडियो में आमिर खान ने कहा- हमारे रिश्तों में आया है बदलाव लेकिन हम दोनों अभी भी एक साथ

मुंबई: आमिर खान और किरण राव ने अपने अलग होने का ऐलान शनिवार को किया था। ये फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला था। आमिर और किरण की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि शादी के 15 साल बाद दोनों अपने रास्ते अब अलग करने जा रहे हैं। हालांकि दोनों अपने बेटे आजाद की परवरिश साथ मिलकर करेंगे। 

तलाक के ऐलान के एक दिन बाद अब आमिर खान और किरण राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ बैठे नजर आते हैं। 

इसमें आमिर खान कहते हैं, 'आपको बहुत दुख हुआ होगा। शॉक लगा होगा लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। आप लोग कभी ऐसा मत सोचिएगा और पानी फाउंडेशन हमारे लिए हमारे बेटे आजाद की तरह ही है। हमलोग हमेशा फैमिली रहेंगे।'

इससे पहले शनिवार को भी तलाक के ऐलान को लेकर जारी बयान में दोनों ने कहा था कि वे फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। 

बता दें कि आमिर खान (56) और किरण राव (47) की पहली मुलाकात 2001 में अभिनेता की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली। दिसंबर 2011 में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ।

आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘कयामत से कयामत तक’, से की थी। इसके बाद वे ‘सरफरोश’ समेत 3 इडियट्स, तलाश और दंगल जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आए। आमिर खान पहले रीना दत्त से शादी की थी। उनसे दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी आइरा खान।  

आमिर खान आने वाले दिनों में ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे, जो टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्माण किरण राव कर रही हैं।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!