लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस तो करण और आलिया संग बेबो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर लगाई लिमिट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2020 15:13 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद जहां एक ओर फैंस तमाम बॉलीवुड हस्तियों की नेपोटिज्म को लेकर आलोचना कर रहे हैं तो वहीं करण जौहर (Karan Johar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ट्रोल किए जा रहे बॉलीवुड केतमाम सेलेब्सअपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेलेब्स ने लगाई लिमिट

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस स्टार किड्स के साथ बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउसेज को आड़े हाथों लिए हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी हस्तियों की इंडस्ट्री में हो रहे नेपोटिज्म के कारण काफी आलोचना हो रही है। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कमेंट सेक्शन पर लगाई लिमिट

इस बीच करण और आलिया के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया है। ऐसे में अब सीमित यूजर्स ही इन सेलेब्स के पोस्ट पर कमेंट कर पाएंगे।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें कि सुशांत की मौत सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी 'बाहरी बनाम भीतरी' की बहस के बीच सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में जहां एक ओर सोनाक्षी ने ट्विटर को अलविदा कह दिया तो वहीं सोनम ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे जाने की प्रतिक्रिया में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

नेपोटिज्म पर सोनम ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सोनम ने ट्विटर पर कहा, 'मुझे पर की गई यह कुछ टिप्पणियां हैं। सारा मीडिया और जिन सब लोगों ने इस प्रकार के व्यवहार को बढ़ावा दिया और उकसाया, वे इस सब के लिए जिम्मेदार हैं। जो लोग यह बात कर रहे हैं कि व्यक्ति को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे करना चाहिए, वे अन्य से ज्यादा बदतर सुलूक कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं आपसे कहती हूं कि जाइए मेरा कमेंट सेक्शन देखिए। मुझे यकीन है कि आप नहीं चाहेंगे ऐसा ही आपके साथ हो। मैं चाहूंगी कि आपके माता-पिता इस तरह की चीजें नहीं देखें।'

इसमें कोई अपमान की बात नहीं: सोनम कपूर

अपनी बात को जारी रखते सोनम ने ये भी लिखा, 'आज पिता दिवस के मौके पर, मैं एक और बात कहना चाहूंगी कि जी हां मैं अपने पिता की बेटी हूं और हां मैं उनकी वजह से यहां हूं और हां यह मेरे लिए गौरव की बात है। यह अपमान की बात नहीं है। मेरे पिता ने मुझे यह सब देने के लिए बहुत मेहनत की है। यह मेरे कर्म है कि मैं कहां पैदा हुई और किस के यहां पैदा हुई। मुझे गर्व है इस पर और उनकी बेटी होने पर।' 

बता दें, 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली थी। वो पिछले छह महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे। यही नहीं, उन्होंने अवसाद की दवाएं लेना भी बंद कर दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकरण जौहरकरीना कपूरआलिया भट्टसलमान खानसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?