लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने कई फिल्मों में भी किया काम, 'हमारा दिल आपके पास है' में निभाया था गेस्ट रोल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 17:32 IST

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का 64 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया। राजनीतिक सफ़र को लेकर चर्चा में रहने वाले अमर सिंह का बॉलीवुड से खास कनेक्शन था।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती थी अमर सिंह की गिनतीहिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अमर सिंह ने मलयालम फिल्मों में भी काम किया

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार दोपहर सिंगापुर में निधन हो गया। वो 64 साल के थे। 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे अमर सिंह की गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती थी। इस दिग्गज नेता ने अपने राजनीतिक करियर के साथ-साथ बॉलीवुड को लेकर भी काफी चर्चा बटोरी। फिल्म इंडस्ट्री से उनका खास कनेक्शन था। 

कई फिल्मों में किया काम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, अमर सिंह ने साल 2000 में आई फिल्‍म 'हमारा दिल आपके पास है' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने गेस्ट रोल किया था। यही नहीं, उन्हें डायरेक्‍टर शैलेंद्र पांडे की फिल्‍म 'जेडी', 'नो एंट्री', 'लक्ष्‍य', 'खाकी' और 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्‍मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाते हुए देखा गया। इसके अलावा उन्होंने दिग्गज अदाकार डिंपल कपाड़िया के साथ मलयालम फिल्म Bombay Mittayi में काम किया था। उन्हें फिल्म 'जेडी' में एक राजनेता का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। अमर सिंह की साल 1996 में एक फ्लाइट के दौरान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया था। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन फ्लाइट में मुलाकात के बाद ही मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया था।

टॅग्स :अमर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'