लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘बाला’ के डायरेक्टर ने किया नया खुलासा, कहा- फिल्म में भूमि पेडनेकर की जगह किसी गेहूआं रंग की एक्ट्रेस को लेना चाहते थे

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 22, 2019 17:44 IST

कौशिक ने कहा कि अपने रूप रंग के साथ प्रयोग करना एक अभिनेता/अभिनेत्री के काम का हिस्सा है और ऐसा ना करने पर वह एक छवि में बंध सकते हैं।

Open in App

फिल्म ‘बाला’ के निर्देशक अमर कौशिक ने कहा है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर की भूमिका के लिए पहले वह किसी गेहूंआ रंग की अदाकारा को लेना चाहते थे। भूमि के अपने किरदार के रंग के साथ पूरी तरह सहज होने का जिक्र करते हुए कौशिक ने कहा कि उनकी टीम पहले एक गेहूआं रंग वाली अदाकारा को लेना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ शुरुआत में गेहूंआ रंग की अदाकारा को लेने पर विचार किया जा रहा था। मैं यह नहीं बता सकता कि हमने किससे सम्पर्क किया क्योंकि यह सही नहीं होगा। ऑडिशन के दौरान आपको पता चलता है कि वह अभिनेता या अभिनेत्री किरदार के लिए उपयुक्त होगा या नहीं। मुझे लगा कि भूमि इसके लिए बेहतरीन रहेंगी।’’

आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसकी युवावस्था में ही बाल उड़ जाते हैं। फिल्म को खुद से प्यार करने के लिये दिये संदेश को लेकर जहां सराहना मिल रही है वहीं भूमि को गेहूंआ रंग में दिखाने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

विवाद पर कौशिक ने कहा, ‘‘ भूमि इस किरदार के लिए एकदम सही थी लेकिन उनके रंग के लिए हमने उनपर कुछ विमर्श भी किए थे। अगर एक अभिनेता ऐसा करता है तो कोई सवाल नहीं उठाता लेकिन एक अदाकारा के ऐसा करने पर लोग पूछने लगते हैं कि ऐसा क्यों किया गया। मेरे लिए आवश्यक यह है कि वह एक कलाकार के तौर पर कैसी हैं।’’

कौशिक ने कहा कि अपने रूप रंग के साथ प्रयोग करना एक अभिनेता/अभिनेत्री के काम का हिस्सा है और ऐसा ना करने पर वह एक छवि में बंध सकते हैं।

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानाभूमि पेडनेकरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?