लाइव न्यूज़ :

दुखद: हमारा बजाज, ऐड बनाने वाले अलीक पदमसी ने 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By भाषा | Updated: November 17, 2018 14:13 IST

विज्ञापन निर्माता और थियेटर की नामचीन हस्ती अलीक पदमसी का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पदमसी विज्ञापन फर्म लिनटास के भारत में मुख्य कार्यकारी रह चुके थे।

Open in App

वरिष्ठ विज्ञापन निर्माता और थियेटर की नामचीन हस्ती अलीक पदमसी का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पदमसी विज्ञापन फर्म लिनटास के भारत में मुख्य कार्यकारी रह चुके थे।

पदमसी को उनके मशहूर विज्ञापनों के लिए याद किया जाएगा जिनमें 'ललिताजी सर्फ', 'चेरी ब्लॉसम' पॉलिश, 'एमआरएफ' और 'हमारा बजाज' जैसे विज्ञापन शामिल हैं।

अलीक पदमसी ने रिचर्ड एडिनबरो की मशहूर फिल्म 'गांधी' में जिन्ना का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें सन् 2000 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

पदमसी के निधन की खबर सुनते ही विज्ञापन और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई जानी मानी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

सन 1928 में जन्‍मे पदमसी ने 80 से 90 की दशक में मशहूर विज्ञापन दिए।लिरिल के साथ देश में पहली बार नींबू की खुशबू वाला कोई साबुन लॉन्च किया गया था। उन्होंने आधुनिक भारत में विज्ञापन के स्तर को एक नई ऊंचाई दी, इस वजह से ही उन्हें विज्ञापन क्षेत्र में पितृपुरुष भी कहा जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया