लाइव न्यूज़ :

Allu Arjun Arrested: पुलिस हिरासत में अल्लू अर्जुन?, संध्या थिएटर महिला मौत मामले में एक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2024 13:18 IST

Allu Arjun Arrested: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा होने के बाद एक 35 वर्षीय महिला की जान चली गई थी।थिएटर सह-मालिक, वरिष्ठ प्रबंधक और निचली बालकनी प्रभारी की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। 

Allu Arjun Arrested: अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संध्या थिएटर में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। 4 दिसंबर की रात को एक दुखद घटना घटी, जहां अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा होने के बाद एक 35 वर्षीय महिला की जान चली गई थी। शहर पुलिस ने मृत महिला रेवती की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।

हैदराबाद पुलिस ने पहले तीन व्यक्तियों एक थिएटर सह-मालिक, वरिष्ठ प्रबंधक और निचली बालकनी प्रभारी की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। पुलिस ने बताया कि फिल्म देखने और इसके मुख्य कलाकारों की एक झलक पाने के लिए थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, न तो थिएटर प्रबंधन और न ही अभिनेताओं की टीम ने उनके दौरे के बारे में किसी को सूचित किया था।

अर्जुन ने हैदराबाद के एक थिएटर में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान दम घुटने से एक महिला की मौत होने के संबंध में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। भारी भीड़ जमा हो जाने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 8 वर्षीय बेटे को भर्ती कराया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने थिएटर के मालिकों में से एक, उसके वरिष्ठ प्रबंधक और निचली बालकनी के प्रभारी को गिरफ्तार किया। अर्जुन ने प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की है और याचिका के निपटारे तक गिरफ्तारी सहित आगे की सभी कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि उच्च न्यायालय आने वाले दिनों में इस मामले पर सुनवाई करेगा।

 

इससे पहले, अभिनेता ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म ने रिलीज होने के बाद पहले सप्ताहांत पर ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 829 करोड़ रुपये की कमाई की है और दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई पार करने वाली ‘सबसे तेज भारतीय फिल्म’ बन गयी है। निर्माताओं ने जानकारी दी।

यह फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। प्रोडक्शन हाउस ‘मैत्री मूवीज’ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर इस फिल्म से इस सप्ताहांत को हुई कमाई का आंकड़ा साझा किया। ‘इस बैनर’ ने पोस्ट में कहा, ‘‘सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ‘वाइल्डफायर’ है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ चार दिन में 829 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों में राज कर रही है।’’ निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी डब संस्करण का भी ‘बॉक्स ऑफिस’ आंकड़ा साझा किया।

इस फिल्म ने रविवार को 86 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके साथ ही इस भाषा में उसकी कुल कमाई 291 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी में एक ऐतिहासिक दिन। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने चौथे दिन 86 करोड़ रुपये की कमाई की और एक दिन में सबसे ज़्यादा हिंदी ‘कलेक्शन (कमाई)’ का रिकॉर्ड बनाया।’’

टॅग्स :अल्लू अर्जुनफिल्महैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार