लाइव न्यूज़ :

'द क्रिएटर- सृजनहार' पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, बजरंग दल ने खोला मोर्चा तो फिल्म निर्माता ने कहा- धर्म को मारो और...

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 10:50 IST

फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है, मैं किसी भी खतरे से डरने वाला नहीं हूं, अपने धर्म से प्यार करो मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार सूरत के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सूरतः प्रवीण हिंगोनिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'द क्रिएटर- सृजनहार' रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। बजरंग दल द्वारा अहमदाबाद के एक मल्टीप्लेक्स में  फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद इसके निर्मता का बयान आया है।

फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है, मैं किसी भी खतरे से डरने वाला नहीं हूं, अपने धर्म से प्यार करो मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। राजेश कराटे ने आगे कहा कि मैं सभी धर्मों से अनुरोध करता हूं कि वे उनके नाम पर दंगा या हिंसा न करें। आप धर्म की रक्षा के लिए किसी व्यक्ति को क्यों मारते हैं? धर्म को मारो और व्यक्ति की रक्षा करो। 

फिल्म 'एक विश्व, एक धर्म' के विचार पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि ईश्वर ने एक सुंदर धरती का निर्माण किया था, लेकिन इंसानों ने इसे जाति और धर्म में बांट दिया। फिल्म ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पूरी दुनिया की धर्म की सीमाओं को खत्म करना होगा और सभी को एक करना होगा। 

फिल्म 'द क्रिएटर- सृजनहार' में आर्य बब्बर, रजा मुराद और सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है जबकि निर्माण राजेश कराटे गुरुजी ने किया है। यह फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारSuratबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल