लाइव न्यूज़ :

‘आदिपुरुष’ फिल्म के खिलाफ अर्जियों पर आज सुनवाई करेगा इलाहाबाद उच्च न्यायालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2023 08:48 IST

पीठ संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को पक्षकार बनाए जाने की मांग वाले एक आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की पीठ ने एक जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले यह याचिका दायर की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज के बाद से विवादों में आई फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ अदालत में कई अर्जियां पहुंची हैं। याचिकाकर्ता ने विभिन्न बिंदुओं पर इस फिल्म पर आपत्ति जतायी है।

लखनऊः रिलीज के बाद से विवादों में आई फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ अदालत में कई अर्जियां पहुंची हैं। इन अर्जियों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ आज सुनवाई करेगी। लखनऊ पीठ ने याचिकाकर्ता के संशोधन आवेदन को सोमवार को मंजूरी दे दी। याचिकाकर्ता ने विभिन्न बिंदुओं पर इस फिल्म पर आपत्ति जतायी है।

पीठ संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को पक्षकार बनाए जाने की मांग वाले एक आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की पीठ ने एक जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले यह याचिका दायर की गयी थी।

दस जनवरी को जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को नोटिस जारी किया था। इस बीच, इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक अन्य जनहित याचिका दायर की गयी। नवीन धवन की यह याचिका भी मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी। रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपने संवादों, भाषा और किरदारों के चित्रण को लेकर निशाने पर आ गयी है। 

टॅग्स :Allahabad High Courtbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल