लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में दीपिका की फिल्म 'छपाक' के विरोध में दी गई चेतावनी- अगर फिल्म दिखाई तो बीमा करवा लें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2020 10:24 IST

हिन्दूवादी संगठनों की धमकी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिनेमा हाल संचालकों ने छपाक फिल्म का शेड्यूल नहीं लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई हैदीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है। ऐसे में दीपका का जेएनयू जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

हिन्दूवादी संगठनों की धमकी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिनेमा हाल संचालकों ने छपाक फिल्म का शेड्यूल नहीं लिया है। खबर के अनुसार हिन्दूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर चेतावनी दी है। यहां पर चार थिएटर हैं जिन्होंने छपाक को रिलीज करने से मना कर दिया है।

अलीगढ़ में अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक द्वारा क्वार्सी स्थित मॉल के बाहर पोस्टर तक लगवाए हैं। दीपक का कहना है कि किसी भी हालत में छपाक को जिले के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे।अगर कोई सिनेमाघर उसे पर्दे पर दिखाता है तो वह स्वयं का और देखने वाले भी बीमा करवा ले।

देश के अन्य राज्यों में भी दीपिका की फिल्म छपाक का विरोध हो रहा है। दीपिका के जेएनयू जाने से लोग खासा नाराज हैं। कई लोगों ने 'छपाक' की टिकट कैंसिल करके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे और ट्विटर पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था।

छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। फिल्म रियल लाइफ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को दीपिका पादुकोण प्रोड्यूस कर रही हैं। 

टॅग्स :अलीगढ़छपाक मूवीदीपिका पादुकोणविक्रांस मैसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया