लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की 'जिग्रा' का टीजर आया सामने,जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

By आकाश चौरसिया | Updated: September 26, 2023 15:55 IST

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म जिग्रा का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने नए अंदाज के बारे में बता रही है। फिल्म धर्मा मूवीज़ और इटरनल सनशाइन के बैनर तले बन रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट अभिनीत जिग्रा का टीजर आया सामने फिल्म में आलिया सह-निर्माता भी हैंफिल्म वासन बाला के निर्देशन में बन रही है

मुंबई: 'गंगूबाई' फेम आलिया भट्ट की फिल्म 'जिग्रा' का टीजर सामने आ गया है। फिल्म में आलिया नए अंदाज में नज़र आने जा रही हैं। यह फिल्म वासन बाला के निर्देशन में बन रही है। फिल्म 'जिग्रा' में सह-निर्माता करण जौहर और आलिया भट्ट हैं।

करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में इससे पहले आलिया भट्ट एक्टिंग करते नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म में वह दोबारा करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं। लेकिन इस बार दोनों जिग्रा फिल्म में सह-निर्माता के रूप में अपना रोल निभाएंगे।

 बता दें कि आलिया भट्ट ने मंगलवार को ही इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि फिल्म को वासन बाला निर्देशित कर रहे हैं, दूसरी तरफ धर्मा मूवीज़ और इटरनल सनशाइन के बैनर तले फिल्म का निर्माण हुआ है। 

आलिया ने वीडियो को शेयर कर लिखा है कि उन्होंने  धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपनी पहली फिल्म की थी और आज उसी बैनर तले वो सह-निर्माता की जिम्मेदारी के साथ-साथ अदाकारी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह एकदम उसी तरह से हो गया है कि जैसे एक सर्किल का एक चक्कर पूरा करना हो। 

आलिया भट्ट ने कहा कि अभिनेत्री के साथ फिल्म निर्माता के तौर पर भी हर दिन पूरी तरह से अलग, डरावना और चुनौतीपूर्ण रहता है। उन्होने यह भी बताया कि यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

करण जौहर ने भी फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट पर कहा है कि फिल्म पूरी तरह से अटूट प्यार और साहस के बारे में विस्तार से बताती है। आलिया और करण के वीडियो शेयर करने पर कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा है कि "बहुत खूबसूरत"।

दूसरे यूजर्स ने कहा है कि "यह बहुत ही अद्भुत है"। 

बताते चले कि इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। आलिया इससे पहले 'उड़ता पंजाब', 'राजी' और 'गंगूबाई कठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में भी अपना अनूखा अंदाज और अलग रोल निभाती हुई नज़र आईं थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया