लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के स्विमिंग पूल में दिखा नया मेहमान, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 21:57 IST

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें उनके स्विमिंग पूल में सांप तैरता हुआ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनी राजदान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैंस्वीमिंग पूल में दिखा सांप

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरा देश पिछले तीन महीने से लॉकडाउन है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां और मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की पत्नी सोनी राजदान (Soni Razdan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पूल में एक नया मेहमान नजर आ रहा है। 

दरअसल, सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। ये वीडियो उनके घर के स्विमिंग पूल एरिया का है, जहां एक सांप उनके पूल में तैर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन लिखा, 'आज हमारे स्वीमिंग पूल में एक गेस्ट देखने को मिला है। पहले तो वो पानी पीना चाह रहा था और फिर उसने पानी में डुबकी लगा ली। इसके बाद वो तैरते हुए झाड़ियों में चला गया।'

वहीं, सोनी द्वारा पोस्ट की गई दूसरी वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सांप झाड़ियों में जा रहा है। इस वीडियो पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ फैंस ने भी कई कमेंट किए हैं। नीतू ने कमेंट करके लिखा कि ये काफी डरावना है। वहीं, फैंस लगातार सोनी राजदान को सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल, आलिया ने अपनी मां द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है। 

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टनीतू सिंहसोनी राजदान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव